फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Mon, 19 Jun 2017 04:23 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
जटहा बाजार (कुशीनगर) ।
विज्ञापन

रविवार की आधी रात को पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेतिया के मठियाडीह देवी स्थान परिसर में सो रहे महंथ और उसकी पत्नी को सगे भाई और भांजे ने ही कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। संपत्ति के लालच की गई इस वारदात के बाद हत्यारोपी भाग निकले। घर में सो रही बूढ़ी मां आहट पाकर बाहर निकली तो खून की बहती धार देख चीख पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित करने के अलावा दोनों शव उसी वक्त पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी के अलावा बुजुर्ग मां का बयान लिया। आरोपी छोटे भाई की पत्नी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। भाई और भांजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस डबल मर्डर की जानकारी से सुबह क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पडरौना -जटहा मार्ग स्थित ठोरी मोड़ के पास ग्राम सभा बेतिया के मठिया डीह में देवी स्थान है। यह देवी स्थान जयप्रकाश के नाम से है। जयप्रकाश अपनी पत्नी लालती और बूढी मां नगिया के साथ यहीं रहता था। जयप्रकाश की कोई संतान नहीं होने के कारण छोटा भाई पुरुषोत्तम उनकी संपत्ति पर कब्जे का प्रयास कर रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। पंचायत में भी मामला नहीं सुलझने पर जयप्रकाश ने कोतवाली पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। परंतु पुलिस ने इस मामले में कोई रुचि नहीं ली। रविवार रात जयप्रकाश और पत्नी लालती मंदिर परिसर में बांस की मचान पर सो रहे थे। आधी रात को छोटे भाई और भांजे ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर इस दंपती को बेरहमी से मार डाला। घर में सो रही बुजुर्ग मां नगिया आहट पाकर बाहर निकली तो दोनों आरोपी भाग निकले। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। कुछ ही देर में डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुबह एसपी जमुना प्रसाद और सीओ श्रीशचंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक जयप्रकाश की मां से घटना की जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर आरोपी छोटे भाई की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि हत्यारोपी छोटे भाई पुरूषोत्तम और भांजे विरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बुलाया गया था कोतवाली
पडरौना। दोनों भाईयों के बीच चल रहे जमीन संबंधी इस विवाद में जयप्रकाश की तरफ से कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र की जांच करने के लिए रविवार को गांव में दो सिपाही गए थे। गांव के लोगों के अनुसार पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को सोमवार को कोतवाली आने के लिए कहा था। लोगों का कहना है कि कई महीने से यह विवाद चल रहा था। आरोपी भाई मंदिर के अलावा करीब पांच बीघे जमीन को अपने नाम कर देने का दबाव बना रहा था, जबकि जयप्रकाश अभी इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed