{"_id":"5c38da38bdec2273767267e4","slug":"121547229752-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज चौराहे का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज चौराहे का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी ने दांत से काटी चाय विक्रेता की नाक
गिलास से इंकार पर बढ़ा विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। दुकान में शराब पीने से मना करने पर शुक्रवार को शराबी युवक ने चाय विक्रेता की नाक दांत से काट ली। भैरागंज चौराहे पर हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुट गए। लोगों की मदद से परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज चौराहा पर माघी कोठिलवा निवासी राजेश की चाय की दुकान है। शाम सात बजे उसी गांव का युवक दुकान पर पहुंचा और शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगा। दुकानदार ने गिलास देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज शराबी युवक ने चाय विक्रेता से कहासुनी शुरू कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच शराबी युवक ने दांत से चाय विक्रेता की नाक काट ली। चाय विक्रेता चिल्लाने लगा। आसपास के लोग पहुंच गए। बाद में परिजन दुकान पर पहुंचे और घायल राजेश लेकर जिला अस्पताल चले गए। एसओ जटहां बाजार शाह मुहम्मद ने बताया मामला संज्ञान में है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।