फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत
ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एक महीने से चाय की दुकान पर काम कर रहा था किशोर

अमर उजाला ब्यूरो
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित फ्लाईओवर के समीप बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर एनएच पर स्थित एक चाय की दुकान पर काम करता था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ भी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोरखपुर से बिहार जाने वाले फोरलेन पर कसया कस्बे के फ्लाईओवर से 100 मीटर की दूरी पर बिहार प्रांत के सीवान जिले के रहने वाले अमित पांडेय चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर देवरिया जिले के बघौचघाट क्षेत्र के निवासी छोटक का 16 वर्षीय पुत्र सुनील एक महीने से काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे सुनील दुकान से किसी काम के लिए बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचा था कि अचानक गोरखपुर से बिहार जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी दुकानदार अमित ने सुनील के नाना लक्ष्मी को दी। घटना स्थल पर पहुंचे सुनील के नाना लक्ष्मी ने बताया कि वह कसया-देवरिया मार्ग स्थित मुंडेरा के निकट एक ईंट-भट्ठे पर काम करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और मौके से चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। हाईवे चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सुनील के नाना की तहरीर पर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed