फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   केस दर्ज, आरोपी की हो रही तलाश

केस दर्ज, आरोपी की हो रही तलाश

Fri, 23 Jun 2017 04:51 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज, आरोपी की हो रही तलाश
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दो दिन पहले गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। युवती के घरवालों का कहना है कि आरोपी की वजह से उनकी लड़की पिछले महीने 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा देने भी नहीं जा सकी।
विज्ञापन

लड़की के पिता के अनुसार बीते बुधवार की रात उनकी पुत्री घर की छत पर सो रही थी। बाकी लोग घर से थोड़ी दूर स्थित जानवरों के बांधने के लिए बने घोठा (गौशाला) पर सोए थे। रात करीब दो बजे गांव का ही एक युवक ने छत पर चढ़कर लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसी वक्त उनकी पत्नी घोठे से घर आईं तो आवाज सुनकर आरोपी भाग निकला। लड़की ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। लड़की के पिता का आरोप है कि युवक पहले भी दो बार छेड़खानी कर चुका है। उसकी डर की वजह से लड़की 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा देने स्कूल नहीं जा सकी थी। इस संबंध में एसओ नीरज कुमार शाही का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed