{"_id":"5c9245b8bdec22142c5cacfc","slug":"11553089976-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की घटना
विज्ञापन
गन्ने के खेत में महिला की खोपड़ी और हड्डियां
खोपड़ी के निकट पड़ा था दुपट्टा, लंबे बाल और हेयरबैंड
अमर उजाला ब्यूरो
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के निकट खेत में बुधवार की सुबह खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। वहां की स्थिति देखने से वह किसी महिला की खोपड़ी लग रही थी। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोपहर में पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर इस बारे में लोगों से जानकारी ली। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि वह खोपड़ी कहां से आई और किसी थी।
लक्ष्मीपुर गांव के निवासी शिवकुमार का खेत प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित है, जिसमें उन्होंने गन्ना बोया था। गन्ना की कटाई चल रही थी। बुधवार की सुबह उस खेत की ओर गए कुछ लोगों ने उसमें खोपड़ी देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां गांव के काफी लोग एकत्र हो गए। खोपड़ी के पास पहले से गिरा खून जमकर सूख चुका था। खोपड़ी के पास ही पैर की दो हड्डियां, सिर के बाल, लाल रंग का दुपट्टा, काले रंग का एक और कपड़ा और हेयरबैंड पड़ा था। इसकी सूचना गांववालों ने तत्काल कप्तानगंज थाने के एसओ को दी।
एसओ के निर्देश पर एसआई महेंद्र यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह और रामसूरत यादव पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लेने के बाद उपस्थित लोगों से किसी महिला अथवा युवती के गायब होने के बारे में पूछताछ की, लेकिन गांववालों ने किसी महिला अथवा युवती के गायब होने की बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि खेत में खोपड़ी मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। वह खोपड़ी किसकी है, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।