फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

Wed, 15 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
व्यापारियों ने कालीपट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। दो दिन पहले तीन आभूषण व्यवसायियों से लूट और गोली मारे जाने के विरोध में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में व्यापारियों ने सेवरही कस्बे में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र इस घटना के खुलासा किए जाने की मांग की।
रविवार की शाम सेवरही के तीन आभूषण व्यवसायी संजय वर्मा, विजय वर्मा और सूरज वर्मा से बदमाशों ने आभूषण व अन्य सामान लूट लिया था। इन एक व्यापारी को बदमाशों ने गोली भी मार दी थी। मंगलवार को भी व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर पूरे कस्बे में प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी इस घटना का खुलासा नहीं किया जाना, पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता का सूचक है। व्यापारियों ने चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र घटना का खुलासा नहीं किया गया, तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष धामबाबू वर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अनूप सोनी, पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, विजय वर्मा, दिनेश सोनी, नीरज वर्मा, अमित कुमार बंटी, आदित्य जायसवाल, सुधीर मराठा, राजन वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अश्वनी वर्मा, रेयाज हाशमी, रवि वर्मा, राहुल वर्मा, बिट्टू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed