फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अहिरौली थाना क्षेत्र के खोट्ठा गांव की घटना

अहिरौली थाना क्षेत्र के खोट्ठा गांव की घटना

Tue, 01 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के खोट्ठा गांव की घटना
मायके में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन

- आधी रात को ससुराल पहुंचे पति ने दिया घटना को अंजाम
- तीन दिन पहले पति से कहासुनी के बाद मायके आई थी महिला
- आरोपी पति को चाकू सहित पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा (कुशीनगर)।
सोमवार आधी रात को अहिरौली थाने के खोठ्ठा गांव में मायके आई 23 वर्षीया महिला की पति ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी पति को ससुराल के लोगों ने पकड़कर रात में ही पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
अहिरौली बाजार थाने के गांव खोठ्ठा निवासी स्व. चंद्रभान सिंह की पुत्री रिंका की शादी एक साल पहले महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह से हुई थी। ससुराल में पति के साथ कहासुनी होने पर रिंका ने तीन दिन पहले अपने भाई समरजीत को फोन कर ससुराल बुलाया और उसके साथ मायके आ गई। सोमवार रात को रिंका छत पर परिवार के अन्य लोगों के साथ सो रही थी। छत पर जाने के लिए बाहर से सीढ़ी बनी हुई है। आधी रात के बाद अचानक रिंका की चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ रिंका पर उसका पति धर्मेंद्र चाकू से वार कर रहा था। जिससे परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने अहिरौली पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस आरोपी पति को चाकू समेत थाने ले गई। इधर रिंका को लेकर लोग सुकरौली पीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर सुबह सीओ कसया ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतका रिंका के भाई समरजीत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कसया ने बताया कि घरवालों ने पति-पत्नी के बीच कहासुनी की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed