फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   anger over mining

बालू खनन से किसान आक्रोशित

Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
anger over mining
सिल्ट सफाई के आड़ में दूसरे किसानों के खेत से बालू निकालने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। बालू खनन से खेतों में दस फीट गहरा गड्डा हो जाने से नाराज माघी, भगवानपुर, नौतार आदि गांव के किसान शुक्रवार को सुबह लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और खनन कराने वालों को खदेड़ दिया। किसानों ने हाथों में खतौनी लहराकर प्रदर्शन किया। अवैध खनन से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। प्रमुख सचिव समेत अन्य अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा।
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जद्दू, रामरती, सुरसती, दुक्खी, राजधारी, चंडी, संतोष आदि किसानों ने प्रमुख सचिव राजस्व, डीएम, कमिश्नर आदि को पत्र भेजा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी खनन नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन


खतौनी के साथ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि जिस गाटा नंबर में सिल्ट सफाई कर खेती योग्य बनाने के लिए पट्टा दिया गया है, वहां बालू समाप्त होने के बाद काश्तकारों के लगभग सौ एकड़ खेत से दस फुट जमीन खोदकर बालू निकाल दिया गया है। मना करने पर प्रभावशाली लोग मारपीट व पुलिस प्रशासन का भय दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पट्टेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। तहसीलदार खड्डा अहमद फरीद खां ने बताया कि मामले की जांच मिली है। नियत जगह के अन्यत्र खनन की जांच होगी। शिकायत सही पाए जाने पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भी भेजी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed