फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police alert on dec. says ig

छह दिसंबर पर पुलिस सतर्क : आईजी

Wed, 05 Dec 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
police alert on  dec. says ig
पुलिस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। गोरखपुर रेंज के आईजी जय नरायन सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइंस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं कमियाें को दुरुस्त करने की एसपी को नसीहत दी। बाद में अपराध की समीक्षा की। छह दिसंबर के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


आईजी रेंज जय नरायन सिंह ने कहा कि छह दिसंबर को लेकर पुलिस सुरक्षा के प्रति बेहद संजीदा है। रेंज के सभी एसपी को रेलवे, बस स्टेशन, कोर्ट परिसर के अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। इन जगहों पर सघन चेकिंग की जाएगी। गोतस्करी के धंधे पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस का इकबाल कायम रखने के लिए खड्डा क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। सेवरही क्षेत्र में एसडीएम व उनकी टीम पर ईट पत्थर फेंकने वाले और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के धंधे के संचालकों को भी चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed