{"_id":"5b3fa8114f1c1bbe248b4ec8","slug":"111530898449-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत, हाइडिल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से किसान की मौत, हाइडिल में हंगामा
kushinagar
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे खेत में धान की रोपाई करके लौट रहे पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलुचहां निवासी एक किसान की करंट से मौत होने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। करीब सौ की तादाद में गांव के लोग शव लेकर पडरौना हाइडिल पहुंचे और हंगामा करने लगे। वहां भीड़ बढ़ते देख हाइडिल के अधिकारी और कर्मचारी ताला बंदकर चलते बने। इन लोगों का कहना था कि कई बार तहसील दिवसों में ज्ञापन सौंपकर गांव के जर्जर तार-पोल को ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन अफसर और कर्मचारी लापरवाह बने रहे। हाइडिल में कोई सुनवाई न होते देख इनका गुस्सा और तेज हो गया और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के रामकोला रोड पहुंचे, जहां बलुचहां चुंगी स्थित चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। इसके चलते एनएच 28 पर जाम लग गया। कोतवाल ने पहुंचकर लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
बलुचहां निवासी अफजल (55) शुक्रवार को अपने खेत में धान की रोपाई करके दोपहर करीब दो बजे घर लौटते समय सड़क के किनारे टूटकर एचटी तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि जून से अब तक इस गांव में करंट लगने से तीन हादसे हो चुके। पांच जून को गांव का एक किशोर करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसका एक हाथ काटना पड़ा। वहीं करीब एक सप्ताह पहले इसी गांव में एक बच्ची भी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। कोतवाल विजय राज सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद ये लोग शव लेकर थाने चले गए।