फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दुर्घटना5

दुर्घटना5

Thu, 31 Jan 2019 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना5
पेड़ से टकराई बाइक, तीन घायल
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। बुधवार की शाम पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सेंदुरिया विशुनपुर भट्ठा के पास हुई इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पिपराइच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। बाइकसवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बगहां गांव के निवासी सुनील वर्मा, कुसमावती और भवुंदर यादव एक ही बाइक से पिपराइच की तरफ से आ रहे थे। ये तीनों अभी सेंदुरिया गांव के पास पहुंचे ही थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में स्थित एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों छिटककर दूर जा गिरे। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद घायलों को पिपराइच भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed