{"_id":"59ce3f6b4f1c1bd8538b4f3a","slug":"101506688875-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकुंतल इंटर कालेज में हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाकुंतल इंटर कालेज में हुई चोरी
Updated Fri, 29 Sep 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय रविंद्रनगर से सटे सरस्वती चौक स्थित शाकुंतला इंटरमीडिएट कालेज के ऑफिस का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नकद, एलसीडी मॉनीटर व कई अभिलेख चोरी हो गए। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर स्कूल प्रबंधन ने कसया पुलिस को तहरीर दी।
कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के अनुसार विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य हो रहा है। कुछ निर्माण कार्य के लिए कार्यालय की ऑलमारी में 80 हजार रुपये रखे थे। बृहस्पतिवार की आधी रात में ऑफिस का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने ऑलमारी का फाटक भी तोड़ दिया और लॉकर में रखे 80 हजार रुपये, कई जरूरी अभिलेख व ऑफिस में रखा एलसीडी मॉनीटर चुरा ले गए। भोर में कॉलेज प्रबंधक के घर का एक सदस्य जब स्कूल पहुंचा तो उसे वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद डॉयल 100 तथा कसया पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी होने पर एसपी यमुना प्रसाद ने भी पुलिस कर्मियों को घटना की जांच कर शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसओ कसया गजेंद्र राय ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
एसओ ने बताया कि प्रधानाचार्य की तरफ से तहरीर मिल गई है। केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।