फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विदेश भेजने के नाम पर हो रहा था इंटरव्यू

विदेश भेजने के नाम पर हो रहा था इंटरव्यू

Wed, 23 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर हो रहा था इंटरव्यू
कुशीनगर। कस्बे में विदेश भेजने के नाम पर इंटरव्यू कर रहे एक कार्यालय पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई से वहां अफरातफरी मच गई। इंटरव्यू लेने वाले लोग और कई एजेंट भीड़ में छिप गए। कार्यालय में मौजूद एक व्यक्ति को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई।
विज्ञापन

हाटा कस्बे में बीएसएनएल एक्सचेंज के पास एक दफ्तर खुला है। बताया जा रहा है कि इस कार्यालय की ओर से रोजगार के लिए विदेश भेजने का इश्तेहार देकर युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। बुधवार की सुबह से ही दफ्तर के पास काफी संख्या में युवक पहुंचने लगे थे। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाल शैलेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही कार्यालय में बैठे लोग इधर - उधर खिसक लिए। इनमें से एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मौके पर मौजूद युवकों को पासपोर्ट समेत वापस भेजा गया। इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यालय में मिले व्यक्ति से विदेश भेजने के लिए कार्यालय संचालित करने और इंटरव्यू के लिए संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। पूछताछ हो रही है, पेपर नहीं मिला तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed