फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जमीन के लिए भाई ने ले ली जान

जमीन के लिए भाई ने ले ली जान

Fri, 23 Jun 2017 05:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
जमीन के लिए भाई ने ले ली जान
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया गांव के टोला विंदवलिया में शुक्रवार को जमीन के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी। दोपहर में हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। नेबुआ नौरंगिया एसओ फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी भाई व परिवार के सभी सदस्य घटना के बाद से घर से भाग गए हैं।
विज्ञापन

विंदवलिया टोला निवासी ठाकुर यादव व सुदर्शन यादव सगे भाई थे। 58 वर्षीय ठाकुर यादव की शादी नहीं हुई थी और उनके हिस्से की जमीन भी छोटे भाई सुदर्शन यादव के कब्जे में थी। बदले में वे बड़े भाई को खर्च दे दिया करते थे। इधर कुछ दिनों से ठाकुर अपने हिस्से की जमीन वापस मांग रहे थे। इसको लेकर दोनों भाइयों के बीच संबंध खराब हो गए। इस मामले में गांव के लोगों ने पंचायत कर सुलह समझौते का प्रयास किया था। शुक्रवार को बड़े भाई ठाकुर ने अपने हिस्से के एक खेत में धान की रोपाई के लिए पानी भरना शुरू कर दिया। इसका सुदर्शन ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि पहले से ही खार खाए सुदर्शन ने बड़े भाई ठाकुर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हल्ला सुनकर गांव के लोग जुटे तो आरोपी व उसके घर के सभी सदस्य भाग निकले। लोगों की सूचना पर एसओ नेबुआ नौरंगिया अनिल दूबे फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। एसओ ने गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में विवाद की आशंका को देखते हुए कुछ पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अनिल दूबे का कहना है कि एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। परिवार की अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed