{"_id":"593fd1514f1c1ba40a8b456e","slug":"101497354577-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया आंदोलन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया आंदोलन
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां बाजार में मंगलवार को लोगों ने कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद बाजार के श्रीराम चौक पर सड़क जाम कर धरना शुरू हो गया। कुबेरस्थान थाने के एसआई ने पहुंचकर आंदोलन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक बाजार में गहमागहमी बनी रही।
मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे कठकुइया गांव के तमाम लोग कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर बाजार की प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए निकले। श्रीराम चौक पर पहुंचकर इन लोगों ने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। बाजार में सड़क जाम होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे कुबेरस्थान थाना के एसआई सजनू यादव यादव ने आंदोलन कर रहे लोगों से वार्ता शुरू की। लोगों का कहना था कि कच्ची शराब बनाए जाने और उसकी बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है। शराब पीकर लोग गांव में ऊधम मचा रहे हैं। लोगों का आरोप था कि कई बार कहने के बावजूद पुलिस कच्ची शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। एसआई ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम खत्म कराया।
इस दौरान सुभाष, दिनेश, प्रमोद, जितेंद्र, विनोद, नरायन, दीना, राजकुमार, हीरा, हफीज, दीपू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।