फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Credibility of many veterans at stake

कई दिग्गजों की साख दांव पर, पैंतरे आजमाने में जुटे सभी

Wed, 16 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Credibility of many veterans at stake
कई दिग्गजों की साख दांव पर, पैंतरे आजमाने में जुटे सभी
विज्ञापन

कुशीनगर। इस विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फिर नई बिसात पर दांव चल रहे हैं तो दो बार से लगातार विधायक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपनी परंपरागत सीट बचाने के साथ हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह न केवल सदर विधानसभा सीट पर अपने चहेते भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल को जिताने की कोशिश में हैं, बल्कि पार्टी में गहरी पैठ बनाने के लिए जिले की सभी सीटों पर विजय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
जिले में छठे चरण में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए सभी उम्मीदवारों और उनके दलों ने ताकत झोंक दी है। सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार फाजिलनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। कुशवाहा, ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग बहुल इस क्षेत्र में वह मतदाताओं को अपने पाले में खींचने में लगे हैं। जबकि दो बार से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। मौर्य को बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इलियास अंसारी और कांग्रेस के मनोज सिंह से भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट ठुकराने वाले मनीष जायसवाल को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, तमकुहीराज विधानसभा सीट पर हर दल की निगाह है। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की सात में से छह सीटों पर काबिज हो गई थी, लेकिन तमकुहीराज में कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार लल्लू का कद बढ़ गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष से प्रोन्नत होकर अब प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए उन्हें अपनी सीट बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को सपा ने हाटा से उम्मीदवार बनाया है। बेटे के सिर पर जीत का सेहरा और पार्टी की झोली में यह सीट डालने के लिए राधेश्याम सिंह पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। संवाद
विधानसभावार प्रमुख दलों के प्रत्याशी
रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय प्रकाश गौड़, सपा से पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, कांग्रेस से पूर्व विधायक शंभू चौधरी और बसपा से विजय कुमार मैदान में हैं।
कुशीनगर विधानसभा सीट से भाजपा से पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, सपा से राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी, कांग्रेस से श्यामरती देवी और बसपा से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया प्रत्याशी हैं।
हाटा विधानसभा सीट से भाजपा से नगर पालिका के चेयरमैन मोहन वर्मा, सपा से रणविजय सिंह, कांग्रेस से अमरेंद्र प्रताप मल्ल और बसपा से शिवांग सिंह सैंथवार मैदान में हैं।
पडरौना विधानसभा सीट से भाजपा से मनीष जायसवाल, कांग्रेस से मोहम्मद जहीरुद्दीन, सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, बसपा से पवन उपाध्याय चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।
खड्डा विधानसभा सीट से भाजपा की गठबंधन वाली निषाद पार्टी से भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, सुभासपा से अशोक चौहान, कांग्रेस से धनंजय सिंह और बसपा से डॉ. निसार अहमद मैदान में हैं।
फाजिलनगर विधानसभा सीट से भाजपा से सुरेंद्र कुशवाहा, सपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बसपा से मोहम्मद इलियास अंसारी और कांग्रेस से मनोज सिंह प्रत्याशी हैं।

तमकुहीराज से भाजपा की गठबंधन वाली निषाद पार्टी से डॉ. असीम कुमार, कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सपा से उदय नारायण और बसपा से डॉ. संजय गुप्ता मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed