फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CPI workers stopped by police

भाकपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Sat, 06 Feb 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CPI workers stopped by police
कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते भाकपा के कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
भाकपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

पडरौना। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों के रोके जाने के बाद इनका एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

भाकपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद जिला मंत्री मोहन प्रसाद गोंड की अगुवाई में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे, जहां कोतवाल अनुज कुमार सिंह और महिला थाने की एसओ त्रिलोतमा त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने मोहन प्रसाद गोंड, सगीर आलम, लल्लन राय, मतिउल्लाह सहित कुछ अन्य लोगों को एडीएम के पास भेजा। इन लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इनकी मांग थी कि किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लिया जाए, एमएसपी की गारंटी दी जाए, दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए, किसान आंदोलन में मृत किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए एवं उनके आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए, भैसहां मौजा की भूमि पर फर्जी इंट्री निरस्त की जाए तथा तमकुहीराज तहसील न्यायालय में वर्षों से बंद न्यायिक कार्य शुरू कराया जाए। इस दौरान शैलेश उपाध्याय, सुदामा यादव, बृजेश कुमार गोंड, दिलीप तिवारी, रवींद्र सिंह, सिकंदर आलम, नंदलाल, छोटेलाल कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed