{"_id":"6a3d81109a83568cc10ebb6c","slug":"council-schools-opened-student-attendance-remained-low-amidst-scorching-heat-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162532-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खुले परिषदीय विद्यालय, भीषण गर्मी में बच्चों की उपस्थिति रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खुले परिषदीय विद्यालय, भीषण गर्मी में बच्चों की उपस्थिति रही कम
Fri, 26 Jun 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को खुला पडरौना शहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय। संवाद
पडरौना। भीषण गर्मी के चलते 20 मई से बंद किए गए परिषदीय विद्यालय बृहस्पतिवार को खुल गए। हालांकि स्कूलों के पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम रही। कई विद्यालयों में बच्चों की संख्या नदारद रही। किन्हीं स्कूलों में सुबह से ही सफाई शुरू हो गया था,वैसे अधिकांश विद्यालयों में नामांकित बच्चों के सापेक्ष उपस्थित नहीं रही,इसकी वजह शिक्षक भीषण गर्मी व पहला दिन होना बता रहे हैं।
जिले के 14 ब्लॉक व 13 नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित 2,431 परिषदीय विद्यालय बृहस्पतिवार को खुल गए। इसके पहले 16 जून को जब गर्मी के छुट्टी के बाद विद्यालय खुले थे तो चिलचिलाती धूप व तपिश को देखते हुए शासन स्तर से 24 जून तक विद्यालयों में पठन-पाठन नहीं करने का आदेश जारी कर दिया गया था। जिसमें 25 जून को परिषदीय विद्यालयों को खोलने के लिए निर्देश दिया गया था। इसके पहले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेेशक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तैयारी करने में जुटे रहे।
शहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे तैनात शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे,लेकिन नामांकित बच्चों की संख्या आधी से भी कम रही। शिक्षकों ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में विद्यालय में कम बच्चे दिख रहे हैं। अभिभावकों से संपर्क किया गया है। उन्हें पढ़ाई के लिए विद्यालय तक पहुंचाने के लिए अपील की गई है, ताकि पूर्व की तरह पढ़ाई व शैक्षणिक गतिविधियां पूरी की जाएं।
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में 11:30 बजे नामांकित 200 छात्रों की जगह सिर्फ 80 बच्चे मौजूद मिले। शिक्षक बलराम चौहान सहित सभी शिक्षक बच्चों को कक्षाओं में पढ़ा रहे थे। पेयजल व बिजली का कनेक्शन है लेकिन आपूर्ति के अभाव में बिजली के उपकर पंखे आदि बंद पड़े हुए थे। पेयजल का मुक्कमल इंतजाम मिला। तैनात रसोइया एमडीएम बना रही थीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 130 बच्चे नामांकित हैं। लेकिन सिर्फ 49 बच्चे ही आए थे। एमडीएम तैयार किया जा रहा था तो वहीं पेयजल आदि की सुविधाएं बेहतर पाई गई।
00000
विद्यालय तैयारियों के साथ खुले, बच्चों की संख्या सामान्य रही। शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। गर्मी के चलते थोड़ी परेशानी आई,बाकी व्यवस्थाएं ठीक रही। -अनिल कुमार सिंह, बीएसए कुशीनगर