फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   corona cases in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना के दो मरीजों की मौत, 41 नए संक्रमित मिले

Thu, 03 Jun 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
corona cases in kushinagar
कुशीनगर में कोरोना के दो मरीजों की मौत, 41 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

पडरौना। जिले में चार दिन तक कोरोना संक्रमण दर में कमी आने के बाद बुधवार से ही संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को जिले में 41 नए संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा दो मरीजों की मौत भी हो गई। इसके अलावा 35 मरीज स्वस्थ हुए।

पिछले सप्ताह से कोरोना के नए मरीज कम मिल रहे थे। मंगलवार को यह संख्या दहाई से भी नीचे आ गई और केवल नौ मरीज ही मिले थे। परंतु बुधवार को 22 और बृहस्पतिवार को 41 मरीज मिले। इसके अलावा दो मरीजों की मौत भी हो गई। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को जो नए मरीज मिले उसमें पडरौना व फाजिलनगर में 10-10 मरीज जबकि सेवरही में आठ मरीज मिले। अन्य जगहों पर मरीजों की संख्या कम रही। सीएमओ ने बताया कि जनपद में संक्रमण की दर 2.52 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.38 प्रतिशत रही। मृत्यु दर भी 1.36 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed