फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Corona cases are increasing, still people are careless

बढ़ रहे कोरोना के केस, फिर भी लोग लापरवाह

Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corona cases are increasing, still people are careless
बढ़ रहे कोरोना के केस, फिर भी लोग लापरवाह
विज्ञापन

- बाजार, दुकान और बैठकों में नहीं हो रहा कोविड गाइडलाइन का पालन
- वाहनों में सवार लोग भी मास्क का नहीं कर रहे उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग फिर से लॉकडाउन की आशंका जताने लगे हैं। परिषदीय विद्यालयों में 11 अप्रैल तक छुट्टी कर दी गई है। इस बीमारी का संक्रमण फैलने के डर से भी लोग चिंतित हैं, लेकिन इसके बावजूद कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। बाजार में लोग बिना मास्क के ही भीड़ लगाकर सामान खरीद रहे हैं। आलम यह है कि अब तो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर भी उक्त मरीज के घर के आसपास बैरिकेट नहीं लगाए जा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव केस हर दिन बढ़ रहे हैं। इसी महीने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी है, जिसे लेकर भावी प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क करने से लेकर विभिन्न माध्यमों से अपने चुनाव प्रचार में जुटे हैैं। कुछ लोग तो समूह में भी चलते देखे जा रहे हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा पंचायत चुनाव को लेकर बैठकें तथा आने वाले दिनों में छोटी बड़ी सभाएं भी होंगी। ऐसी दशा में भी इस बीमारी के संक्रमण में तेजी आने की आशंका जताई जा रही है। संगठनात्मक बैठकों में भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। बैठकों में शामिल होने वाले लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
जहां तक बाजारों, दुकानों, सार्वजनिक स्थलों और वाहनों की बात है, तो वहां भी कोविड गाइडलाइन के पालन को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है। न तो दुकानदार और उनके सहयोगी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान दे रहे हैं न ही ग्राहक। जबकि पिछले चार दिनों में जनपद के अंदर कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर डालें तो एक अप्रैल को 10, दो अप्रैल को 15, तीन अप्रैल को 16 और चार अप्रैल को नौ लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इस तरह देखा जाए तो अन्य राज्यों ही नहीं, जनपद में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इतना ही नहीं, मांगलिक कार्यक्रमों का समय भी निकट आ रहा है। शादियों और बरात में जुटने वाली भीड़ से भी संक्रमण का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

लोग बोल: सावधानी बरतनी जरूरी
- पडरौना शहर के गुदरी बाजार निवासी सतीश कुमार का कहना है कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसे लेकर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। अपनी-पहचान के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर के ही रहने वाले संजय कुमार का कहना है कि भीड़ वाले स्थानों पर पहुंचने पर मास्क लगाते हैं। कोरोना से बचने का प्रयास किया जा रहा है।
- शहर के छावनी निवासी सैफ लारी ने कहा कि कोविड के खतरे से बचने के लिए दुकान में सैनिटाइजर रखे हैं। नियमित रूप से सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाता है।
- छावनी निवासी महफूज ने कहा कि जब से कोविड का संक्रमण शुरू हुआ है, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बच रहे हैं। परिवार के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।
डीएम बोले-
जनपद में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पर पूरा जोर दिया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम को चालू करा दिया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। कोविड जांच भी नियमित रूप से कराई जा रही है। जनपद के लोगों से अपील है कि इस महामारी का संक्रमण रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। सार्वजनिक स्थलों या भीड़ में जाने पर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें। 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं।

एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी
कोरोना से नौ नए लोग संक्रमित, चार स्वस्थ हुए
कोरोना का संक्रमण रविवार को भी जारी रहा। शाम तक नौ लोग इससे संक्रमित मिले, जबकि चार मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 1111 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1102 लोग निगेटिव तथा नौ पॉजिटिव मिले। इनमें कसया क्षेत्र से पांच, हाटा व विशुनपुरा से एक-एक और दो व्यक्ति अन्य क्षेत्रों से हैं। इस तरह अब तक कराई गई 3 लाख 81 हजार 15 लोगों की जांच में 5803 कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें 5680 स्वस्थ हुए हैं, जबकि 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed