{"_id":"62191b2b96789223524b6357","slug":"contract-electrician-died-due-to-electrocution-kushinagar-news-gkp4281585103","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से संविदा विद्युतकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से संविदा विद्युतकर्मी की मौत
विज्ञापन
संतोष पाल (फाइल फोटो)।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से संविदा विद्युतकर्मी की मौत
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठीक करते विद्युत आपूर्ति चालू होने से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। मौजूद कर्मी उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के मगडीहा गांव निवासी 34 वर्षीय संतोष पाल कुबेरस्थान उपकेंद्र में संविदाकर्मी के पद पर तैनात थे। शाम को वह सहयोगी शैलेंद्र के साथ क्षेत्र के गांगरानी गांव में ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी को ठीक करने गए थे। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ से बात करने के बाद उस फीडर की आपूर्ति बंद कराकर वह ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने के लिए डबल पोल पर चढ़कर काम करने लगा, तभी फीडर की लाइन चालू कर दी। इससे ट्रांसफॉर्मर पर काम कर रहा संतोष एचटी लाइन में आई विद्युतधारा की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। मौजूद लोग और बिजली कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संतोष की मौत की सूचना पाकर उनके घर मे कोहराम मच गया।