फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Consumers fed up with low voltage

बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता आजिज

Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Consumers fed up with low voltage
बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता आजिज
विज्ञापन

रात के समय कई घंटे तक गुल रहती है बिजली
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। विद्युत निगम भले ही अपने कॉलर ट्यून से सभी घरों में उजाले का संदेश दे रहा हो, लेकिन फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जोकवा बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लगातार बिजली कटौती व लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।
फाजिलनगर उपकेंद्र से करीब 98 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। इनमें करीब छह हजार उपभोक्ता हैं, जो करीब 25 लाख बिजली का बिल प्रतिमाह चुकाते हैं। इसके बावजूद भीषण गर्मी में रात के समय कई घंटे तक बिजली कटौती जारी है। उपकेंद्र के जोकवा फीडर से जुड़े जोकवा बाजार, धुनवलिया, कृपापट्टी, गुरवलिया, महासोंन, सोहंग आदि गांवों में उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं। दिन हो या रात लोकल फाल्ट के बहाने लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। गांवों को प्रदेश सरकार की ओर से 18 से 20 घंटे बिजली देने की घोषणा हवाहवाई साबित हो रही है। अगर बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार लोगों, बच्चों और महिलाओं को होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरिकेश यादव, अनिल प्रजापति, राणा सिंह, महेंद्र दुबे आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत निगम को इमरजेंसी कटौती की समस्या नहीं आने देना चाहिए। लो वोल्टेज वाले फीडर या गांव को लेकर नए रोड मैप की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ चंदन सिंह ने कहा कि निर्वाध बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग प्रतिबद्ध है। लो वोल्टेज की समस्या के विषय में पता किया जाएगा। रात में बिजली कटौती तभी की जाती है, जब कोई इमरजेंसी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed