{"_id":"628d19c4447cc27f860fe995","slug":"consumers-connected-to-jokwa-feeder-in-the-dark-for-24-hours-kushinagar-news-gkp4380122190","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से अंधेरे में जोकवा फीडर से जुड़े उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से अंधेरे में जोकवा फीडर से जुड़े उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे से अंधेरे में जोकवा फीडर से जुड़े उपभोक्ता
अभियंता के फोन नहीं उठाने से हैं परेशान
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जोकवा फीडर के उपभोक्ता 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान हैं। भीषण गर्मी के बावजूद अभियंता फोन तक रिसीव नहीं कर रहे। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
फाजिलनगर उपकेंद्र के जोकवा फीडर से धुनवलिया, गुरवलिया, कृपापट्टी, महासोन, पुरंदरपुर, सोहंग आदि गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। एक सप्ताह में तीसरी बार 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इस फीडर से जुडे़ उपभोक्ता अंधेरे में रहने को विवश हैं। घरों के बिजली उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन चार्ज करने नजदीकी बाजार में जाना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्र के अभियंता जल्द फोन ही नहीं उठाते। कभी फोन उठा भी लिए तो मरम्मत के लिए आवश्यक इंसुलेटर, क्लैंप, अतिरिक्त तार या पोल नहीं होने की बात कहते हैं। क्षेत्र के उपभोक्ता महेंद्र दुबे, अंशु तिवारी, राजेश सिंह, विकास आदि कहना है कि चार दिन पहले महासोन में ट्रांसफार्मर के पास आग की चिंगारी निकल रही थी, लेकिन अभियंता ने फोन नहीं उठाया। मंगलवार को भी बिजली नहीं है।
विज्ञापन
विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार वर्मा के मोबाइल फोन पर मंगलवार को बात करने की कोशिश की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुआ, जबकि एक्सईएन राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जोकवा फीडर में पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बंद है। शीघ्र पोल का बंदोबस्त कर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।