फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of Muktidham begins, will cost Rs 1.5 crore.

Kushinagar News: मुक्तिधाम का निर्माण शुरू, खर्च होंगे डेढ़ करोड़

Tue, 23 Dec 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Construction of Muktidham begins, will cost Rs 1.5 crore.
सुकरौली। कस्बा के मझना नाला के किनारे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे बरहज स्थित मुक्तिधाम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मुक्तिधाम के निर्माण के बाद अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को चार शवदाह गृह के अलावा पार्किंग, हाल, स्ट्रीट लाइट, सड़क, शौचालय और स्नानघर आदि की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार बुद्धनगर में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका निर्माण कार्य अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना के तहत कराया जा रहा है। हाईवे के किनारे स्थित इस मुक्तिधाम में सुकरौली कस्बा के आसपास के अलावा हाटा क्षेत्र के रखपुर गांव के आसपास के लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने आते हैं।
विज्ञापन

इस मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लोग काफी समय से अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने पहल करते हुए इसके निर्माण कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन की तरफ से अंत्येष्ठि स्थल निर्माण योजना के तहत इसके निर्माण की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में 30 लाख रुपये अवमुक्त कर निर्माण कार्य के पहले चरण में बाउंड्रीवाल निर्माण और मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया गया है। चेयरमैन ने बताया कि नए मुक्तिधाम में छायादार चबूतरा, बैठने के लिए बरामदा, स्नान के लिए बोरिंग और पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा यहां लाइट और भगवान शंकर की बड़ी मूर्ति भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बारिश के मौसम में भी अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानी नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed