फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Consensus reached on the procession route in Tekuatar; both communities have agreed to the terms.

Kushinagar News: टेकुआटार में जुलूस के रास्ते पर बनी सहमति, दोनों समुदायों ने मानी शर्तें

Mon, 19 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on the procession route in Tekuatar; both communities have agreed to the terms.
एडीएम, जॉइंट मजिस्ट्रेट और एएसपी की मौजूदगी में रामकोला थाने पर हुई बैठक, तय हुआ जुलूस का मार्ग
विज्ञापन


धर्मकांटा सिहोरहा से भारत पेट्रोल पंप तक निकलेगा जुलूस, ताजिया के रास्ते पर भी दोनों पक्षों में सहमति
रामकोला (कुशीनगर)। टेकुआटार में जुलूस के रास्ते को लेकर अब गतिरोध दूर हो गया है। रविवार को रामकोला थाने पर प्रशासन की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने आपसी सहमति से जुलूस और ताजिया का मार्ग तय कर लिया। दोनों पक्षों ने निर्धारित रास्ते का पालन करने और भविष्य में किसी तरह का विवाद नहीं होने देने पर सहमति जताई। शनिवार की देर शाम गांव में पहुंचे प्रशासन के सामने अपने-अपने तर्क को लेकर दोनों पक्ष के लोग जिद पर अड़े थे।
एडीएम पवन कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, हिंदू-मुस्लिम समुदायों के प्रतिनिधि, मूर्ति आयोजक और आयोजन समितियों के सदस्य शामिल हुए। चर्चा के बाद दोनों पक्षों ने सर्वसम्मति से समझौते पर सहमति जताई। समझौते के अनुसार, धर्मकांटा सिहोरहा से निकलने वाला जुलूस भारत पेट्रोल पंप तक जाएगा। तय मार्ग पर किसी भी पक्ष की ओर से भविष्य में अवरोध नहीं करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया का मिलान लहवारी चौक और सोहसा मोड़ पर कराते हुए पेट्रोल पंप तक जाएंगे। इसके बाद वहां से लौटकर लहवारी मोड़ से मुड़ते हुए अधियरा टोला के रास्ते पूर्व की भांति करबला तक पहुंचेंगे। बैठक में प्रशासन ने आपसी सौहार्द बनाए रखने और तय व्यवस्था का पालन करने पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने भी सहमति जताई कि किसी तरह की समस्या होने पर आपसी संवाद और प्रशासन के सहयोग से उसका समाधान किया जाएगा। प्रशासन की मौजूदगी में बनी सहमति को क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में सीओ खड्डा अजय कुमार श्रीवास्तव, रामकोला थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया, शमशाद आलम, राहुल अर्जुन, हारूल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed