फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Consecration of the idols of Luv and Kush at Valmiki Ashram

Kushinagar News: वाल्मीकि आश्रम में हुई लव-कुश प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 19 Jun 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Consecration of the idols of Luv and Kush at Valmiki Ashram
खड्डा। वाल्मीकि आश्रम में बृहस्पतिवार को प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के पुत्र लव-कुश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम के उत्तराधिकारी स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समारोह में भारत और नेपाल से बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों तथा श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और धर्मलाभ प्राप्त किया। मंदिर समिति के सदस्य विश्व मर्दन शाह ने बताया कि वाल्मीकि आश्रम में स्थापित लव-कुश की प्रतिमाएं मंदिर समिति के सहयोग से रानीनगर निवासी व्यवसायी राम अवतार कुशवाहा द्वारा समर्पित की गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में गजेंद्र मोक्ष धाम विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष झापेंद्र भूसाल, टेक बहादुर, गोपाल ढकाल, विनोद थापा, गोविंद शर्मा, विमल थापा, प्रकाश दहाल सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं भारत-नेपाल के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed