फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congressmen drove rickshaw and tonga

कांग्रेसियों ने चलाया रिक्शा और तांगा

Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen drove rickshaw and tonga
कांग्रेसियों ने चलाया रिक्शा और तांगा
विज्ञापन

पडरौना। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में वृद्घि के खिलाफ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पडरौना शहर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने स्वयं रिक्शा चलाया। राजदरबार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से पदाधिकारी और कार्यकर्ता रिक्शा, तांगा और पैदल चलते हुुए केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। इन लोगों को जनहित की समस्या को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की।
पार्टी कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करतेे हुए जिलाध्यक्ष ने राजकुमार सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। सरकार इस पर नियंत्रण कर पाने में विफल है। देश की जनता आर्थिक तंगी से गुजर रही है। ऐसे वक्त में पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं का दाम रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। हालत यह है कि सरकार न केवल रोज पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा रही है, बल्कि सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर और मूंग की दाल तथा चीनी का दाम उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इस वजह से लोगों का परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक भाजपा सरकार इन वस्तुओं की मूल्यवृद्घि वापस नहीं ले लेती।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस दाधिकारी और कार्यकर्ता पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्घि के खिलाफ रिक्शा और तांगा चलाते तथा पैदल चलते हुए पार्टी कार्यालय से तिलक चौक, सुभाष चौक, बावली चौक, साहबगंज और पुन: तिलक चौक पहुंचकर पैदल पहुंचे। यह लोग भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मसूद अंसारी, अमरेंद्र प्रताप मल्ल, संतोष श्रीवास्तव, राधेश्याम पासवान, मनीष जायसवाल, मोहम्मद जहीरुद्दीन, सीताराम प्रधान, नवीज आलम, समशेर मल्ल, संदीप सिंह, जहीद अली, अवधेश सिंह, जगदंबा सिंह, शत्रुधन सिंह, वाजिद अली, व्यास ओझा, आनंद मणि, प्रमोद पांडेय, नरेंद्र यादव, नंदलाल चौहान, उमाशंकर मिश्रा, धनंजय सिंह, अमित मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed