फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congressmen blow CM's effigy

कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका

Sat, 07 Apr 2018 11:45 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 07 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen blow CM's effigy
आक्रोश जताते कांग्रेसी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक को रिहा किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद राजदरबार स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नगर के सुभाष चौक पर पहुंचे। प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से प्रदेश सरकार का तानाशाही रवैया जनता के सामने आ गया है।
विज्ञापन


किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहे नेता को जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने जेल में डाल दिया, वह बेहद निंदनीय कृत्य है। अगर जल्द विधायक की रिहाई नहीं हुई, तो कांग्रेस आंदोलन को तेज करेगी। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की लड़ाई लड़ना भी अपराध की श्रेणी में आने लगा है। विधायक को शीघ्र रिहा किया जाय, अन्यथा कार्यकर्ता चुप्प नहीं बैठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंचानंद मिश्र, मनीष जायसवाल, राजकुमार सिंह, सुशीला गिरी, व्यास ओझा, राधाकृष्ण शर्मा, सीमा सिंह, राधेश्याम पासवान, इन्द्रजीत चौधरी, कृष्ण प्रताप सिंह, अनवर जकी, अशोक सिंह, गोरखनाथ सहानी, अजय जायसवाल, अख्तर अली, प्रिंस, धर्मेन्द्र सिंह, ब्रम्हानंद गुप्ता, नन्दलाल चौहान, शेषनाथ सिंह, बृजभूषण गुप्ता, शशि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed