फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress workers expressed protest by pulling the car from the rope

रस्सी से कार खींचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Wed, 17 Feb 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress workers expressed protest by pulling the car from the rope
रस्सी से कार खींचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरवलिया बाजार में रस्सी से कार खींचकर विरोध जताया। इन लोगों ने स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर नारे भी लगाए।
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता मनोज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार को रस्सी से खींचकर विरोध जताया। यह लोग हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए सरकार विरोधी नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

मनोज सिंह ने कहा कि रोजगार के अवसर खत्म होते जा रहे हैं। व्यापार घाटे में चल रहे हैं। इस स्थिति में सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आए दिन वृद्धि कर किसानों, बेरोजगारों, व्यापारियों व गरीब जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार आम आदमी से रुपये बटोर रही है।
प्रदर्शन का समर्थन देते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, आरिफ शेख, देवेंद्र सिंह, रवि पाठक, डॉ. राजेश राय, सुधीर सिंह, नंदलाल कुशवाहा, सुनील सिंह, सुग्रीव प्रसाद, हबीब अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed