{"_id":"6851c27811bd0211aef995397b57c56b","slug":"congress-workers-demonstrated-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र की खुदकशी के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन के साथ बैजनाथ सिंह, गिरजेश उपाध्याय, इरशाद अंसारी, नवनीत मिश्र, रवि पांडेय, इश्तेयाक अंसारी, हैदर अली, तवरेज आलम, उमर अंसारी, जावेद अहमद सहित कई लोग पहुंचे और कलेक्ट्रेट में केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाने लगे।
इनका आरोप था कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के रोहित को केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल एक मंत्री, पार्टी के स्थानीय नेताओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से उत्पीड़ित किया जा रहा था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक छात्रसंघ संगठन के एक नेता से मारपीट के मामले में उल्टे छात्र को फंसाकर उस पर कार्रवाई करने और छात्रावास से निकाला जाना खुदकशी की एक बड़ी वजह थी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र के परिवारवालों को न्याय दिलाने तथा आरोपी मंत्री सहित अन्य दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान सरफराज अंसारी, खालिद अंसारी आदि भी मौजूद थे।