फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress workers agitated in kushinagar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Wed, 04 Dec 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
congress workers agitated in kushinagar
कलेक्ट्रेट पर धरना के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता । - फोटो : KUSHINAGAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा
गन्ने का मूल्य बढ़ाने, पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद करने की मांग
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। गन्ने का मूल्य बढ़ाने, पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। धरना देकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मुद्दों पर विफल है। देश में अपहरण, बलात्कार, हत्या और लूट जैसी आपराधिक घटनाएं दिन पर दिन बढ़ रही है। महंगाई से किसानों से लेकर आम जनता त्रस्त है। पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरने को प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव आलोक प्रसाद, पंचानन मिश्र, हृषिकेश मिश्र, मनीष जायसवाल उर्फ मंटू आदि ने संबोधित किया। इसके बाद गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, पराली जलाने पर दर्ज मुकदमे और जुर्माने का वापस करने और जिले में बंद चीनी मिलों को शीघ्र चालू कराने समेत तीन सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह को सौंप कर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम पासवान, उपेंद्र प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, नंदलाल चौहान, नरेंद्र यादव, नवीज आलम, सुहैत खान, अरुण चौबे, इरफान खुर्शीद, हरिगोविंद सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, संजय पटेल, आफताब आलम, पिंटू कुशवाहा, अशोक कुमार सिंह, जहरुद्दीन अंसारी, कृष्ण प्रताप सिंह चंदन, राज किशोर सिंह, हारून अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed