{"_id":"61c89891cd2f244378215ce9","slug":"congress-president-news-kushinagar-news-gkp4213400200","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला
विज्ञापन
अहिरौलीदान गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लु। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला
- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कई स्थानों पर की नुक्कड़ सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसके चलते लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। पूरे प्रदेश में चारो तरफ बेरोजगारी, भय, भ्रष्टाचार और अराजकता बढ़ती जा रही है। सरकार अपनी कमियों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहीं। वह रविवार को तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के अहिरौलीदान, बाकखास, विरवट कोंहवलिया, बाघाचौर, बेदूपार आदि गांवों में पार्टी की ओर से आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों, बेरोजगारों, छात्रों और महिलाओं से प्रदेश सरकार के किसी झांसे में नहीं आने की सलाह देते हुए कांग्रेस की घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की।
नुक्कड़ सभाओं को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल पटेल, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, जेबी सिंह, इद्रीश अंसारी, व्यास कुशवाहा, मुन्ना सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बृजकिशोर साहनी, संजय कुशवाहा, देवता यादव, मनोज गुप्ता, लालजी खरवार, झिनकू सिंह, आलोक जायसवाल, पुष्पेंद्र पांडेय, प्रभु गुप्ता आदि मौजूद थे।