फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress

भाजपा सरकार की अज्ञानता के कारण गहराया आर्थिक संकट:सुप्रिया श्रीनेत

Sat, 09 Nov 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
congress
नगर के हाल में प्रेस वार्ता को संबोधित करती सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : MAHARAJGANJ
भाजपा सरकार की अज्ञानता के कारण गहराया आर्थिक संकट
विज्ञापन

महराजगंज। भाजपा सरकार की अज्ञानता की वजह से देश पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष है। इसी कारण यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सही मुद्दे उठाएं। जब अर्थव्यवस्था हर मोर्चे पर ध्वस्त हो रही है। ये बातें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि बेवजह सरकार की आलोचना करना हमारा लक्ष्य नहीं है लेकिन पिछले साढ़े पांच साल में मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर बेरोजगारी बढ़ाई है। पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की रट लगाने वाली इस सरकार के पास आर्थिक मंदी से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि सरकार में बैठे लोगों में अर्थव्यवस्था के लिए न तो कोई स्पष्ट दृष्टिकोण है न ही इस मुद्दे से निपटने के लिए कोई रणनीति। निर्यात, खपत और निजी निवेश पूरी तरह से ठप है। ऐसे में अकेले सरकारी निवेश विकास की गति बढ़ाने में असमर्थ है। इस वर्ष पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि मात्र 5 प्रतिशत रही जो चिंताजनक है। यह स्पष्ट संकेत है कि कम खपत शून्य निवेश और परिणाम स्वरूप बढ़ती बेरोजगारी का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तक जनता ने भाजपा के मन की बात सुनी लेकिन आज से महराजगंज जिले से जनता की बात कांग्रेस पार्टी शुरू करेगी। अब पोस्टकार्ड के माध्यम से जनता अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दाम में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। इस मौके पर कांग्रेस पूर्वी के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस त्रिभुवन मिश्रा, झिनकु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed