{"_id":"6138f48a8ebc3e01e5443159","slug":"conflict-brought-color-sweeper-suspended-kushinagar-news-gkp4084381158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग लाया संघर्ष, सफाई कर्मचारी निलंबित
प्रधानों ने दिया था धरना, देर शाम को किया गया निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। सफाई कर्मचारी के खिलाफ ग्राम प्रधानों का संघर्ष रंग लाया है। डीपीआरओ ने प्रधान को धमकी देने वाले सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पूर्व सफाई कर्मी ने बरवापुर गांव के ग्राम प्रधान को फोन पर धमकाने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसका ऑडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर प्रधान संगठन ने डीपीआरओ को सफाई कर्मचारी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में प्रधानों ने जिलाध्यक्ष अकबर अली की अगुवाई में बैठक कर बनी रणनीति के तहत चार बजे शाम को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रधानों ने एडीओ पंचायत को भी 15 मिनट तक धरने में बैठा लिया था। इस दौरान प्रधानों से फोन पर हुई वार्ता में डीपीआरओ की तरफ 11 सितंबर तक कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर आधे घंटे में धरना समाप्त कर दिया था। इसके बाद देर शाम डीपीआरओ अभय यादव ने उस गांव के सफाई कर्मचारी अवधेश कुमार राय को निलंबित कर दिया। एडीओ पंचायत पडरौना को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रधानों ने डीपीआरओ का आभार जताया। इस संबंध में डीपीआरओ अभय कुमार ने बताया सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।