फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Concerns of the families of students trapped in Ukraine increased

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों क परिजनों की चिंता बढ़ी

Fri, 25 Feb 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Concerns of the families of students trapped in Ukraine increased
यूक्रेन में फंसे जिले के साकेत मल्ल ने दो साथियों के साथ फोटो भेजी है। दाएं से बहराइच के रबीश शुक्? - फोटो : KUSHINAGAR
यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों क परिजनों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

बमबारी की वीडियो देख दहला परिजनों का कलेजा
पडरौना। मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए विद्यार्थियों के परिजन रूस और यूक्रेेन में युद्ध के बाद बेचैन हो गए हैं। परिजन बच्चों की सलामती के लिए चिंतित हैं। रिश्तेदार भी हाल जानने के लिए घर आ रहे हैं। वे बच्चों की सकुशल घर वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने वहां के हालात और बमबारी की वीडियो एवं तस्वीरें भेजी हैं,। इसे देखकर लोगों का दिल दहल जा रहा है। परिजन और रिश्तेदार विद्यार्थियों से लगातार फोन कर हाल जानने में लगे हैं।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया निवासी अवधेश का पुत्र हिमांशु भास्कर यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। अवधेश ने बताया कि बमबारी शुरू होने के बाद हिमांशु दोस्तों के साथ एक घर में छिप गया है। परिवार के लोग जब भारतीय दूतावास से संपर्क कर आपबीती बताई तो भारतीय दूतावास ने यूक्रेन से संपर्क किया। हिमांशु ने पिता को बताया कि यूक्रेन के अधिकारी सेना के बंकर में भेजने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवगांव निवासी साकेत कुमार मल्ल, पडरौना शहर निवासी मेहरुद्दीन का पुत्र मोहम्मद आलिम, फाजिलनगर क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी अजय सिंह का पुत्र सुमित सिंह, फाजिलनगर निवासी संदीप सिंह की पुत्री रश्मि सिंह भी वहां एमबीबीएस की विद्यार्थी हैं, जहां फंसे हुए हैं। पटेरा बुजुर्ग निवासी मोहम्मद असद व नसबुल्लाह अंसारी का पुत्र दिलशाद, खिरिया टोला निवासी उमेसल्मा भी यूक्रेन में फंसे हैं। परिवार के लोग इनकी सकुशल स्वदेश लौटने की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed