{"_id":"61c4bc15b9e6fb4c374e9504","slug":"community-toilet-lock-kushinagar-news-gkp42101259","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुला सामुदायिक शौचालय का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुला सामुदायिक शौचालय का ताला
विज्ञापन
बलकुड़िया गांव में डीपीआरओ के निरीक्षण के बाद भी नही खुल सका सामुदायिक शौचालय का ताला।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं खुला सामुदायिक शौचालय का ताला
निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने दिए थे शौचालय संचालित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया गांव में स्थित सामुदायिक शौचालय पर बृहस्पतिवार को भी ताला लटका रहा। जबकि बुधवार को डीपीआरओ ने इसका ताला तोड़वाकर शौचालय संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए थे। यहां केयरटेकर की नियुक्ति होने के बाद भी शौचालय का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
बलकुड़िया गांव में पांच लाख 71 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। मकसद यह था कि खुले में शौच रोका जाए, लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही से सामुदायिक शौचालय पर पिछले एक वर्ष से ताला लटक रहा है। बुधवार को डीपीआरओ अभय यादव ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर इसका ताला तोड़वाने के निर्देश दिए थे। लोगों का कहना है कि डीपीआरओ के निर्देश का भी कोई असर नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को भी शौचालय पर ताला लटका रहा। गांव के वार्ड सदस्य संतोष कुमार, रामभरोसा, विनोद यादव, राजन कुशवाहा आदि का कहना है कि एक वर्ष से शौचालय बंद है। ताला नहीं खुलने से लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं। इस संबंध में डीपीआरओ अभय यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान और केयरटेकर को कार्यालय बुलाया गया है। सामुदायिक शौचालय पर ताला अब भी लटक रहा है, तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी।