फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   community toilet lock

नहीं खुला सामुदायिक शौचालय का ताला

Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
community toilet lock
बलकुड़िया गांव में डीपीआरओ के निरीक्षण के बाद भी नही खुल सका सामुदायिक शौचालय का ताला।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
नहीं खुला सामुदायिक शौचालय का ताला
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने दिए थे शौचालय संचालित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया गांव में स्थित सामुदायिक शौचालय पर बृहस्पतिवार को भी ताला लटका रहा। जबकि बुधवार को डीपीआरओ ने इसका ताला तोड़वाकर शौचालय संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए थे। यहां केयरटेकर की नियुक्ति होने के बाद भी शौचालय का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

बलकुड़िया गांव में पांच लाख 71 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। मकसद यह था कि खुले में शौच रोका जाए, लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही से सामुदायिक शौचालय पर पिछले एक वर्ष से ताला लटक रहा है। बुधवार को डीपीआरओ अभय यादव ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर इसका ताला तोड़वाने के निर्देश दिए थे। लोगों का कहना है कि डीपीआरओ के निर्देश का भी कोई असर नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को भी शौचालय पर ताला लटका रहा। गांव के वार्ड सदस्य संतोष कुमार, रामभरोसा, विनोद यादव, राजन कुशवाहा आदि का कहना है कि एक वर्ष से शौचालय बंद है। ताला नहीं खुलने से लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं। इस संबंध में डीपीआरओ अभय यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान और केयरटेकर को कार्यालय बुलाया गया है। सामुदायिक शौचालय पर ताला अब भी लटक रहा है, तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed