{"_id":"600c21d28ebc3e32904d6dcd","slug":"commitment-to-follow-netaji-kushinagar-news-gkp3819973144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
पडरौना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न इंटर कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अलावा चौराहों पर लगी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
पतंजलि योगपीठ की कुशीनगर जिला इकाई, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, पतंजलि योग समिति, पतंजलि महिला योग समिति और पतंजलि किसान सेवा समिति की तरफ से शनिवार को संयुक्त रूप से पराक्रम दिवस मनाया गया। लोगों ने नगर के सुभाष चौक पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी सुभाष सिंह सहित अमरदीप शुक्ल, उषा सिंह, प्रकाश कुमार, कृष्णा शुक्ला, पप्पू पांडेय, ब्रिजेश कुशवाहा, गौरव तिवारी, राहुल सिंह, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पडरौना नगरपालिका परिषद पड़रौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नेताजी पेशे से वकील थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उन्होंने जय हिंद और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा देकर देश के युवाओं को एकजुट किया। हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सोनू यादव, रामाश्रय गौतम, सुभाष सोनी, सुरेश चौरसिया, राकेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के जिला कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अपना जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया था। इसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान ओमप्रकाश तिवारी, संतोष कुमार, नवीज आलम, जीवन प्रकाश राय, पेशकार सिंह, राज किशोर सिंह, उपेंद्र सिंह, सिकंदर अली, तथा महमूद अली आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पडरौना की तरफ से उदित नारायण डिग्री कालेज परिसर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान किशन कुशवाहा, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित चौबे, राज सिंह, अभिषेक कुमार, राहुल प्रताप, राजदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोष के चित्र पर माल्यर्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सुरेश सिंह, अजय सिंह, मृगेंद्र राघव राव, चंद्रशेखर दीक्षित, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
नगर के हनुमान इंटर कॉलज के सभागार में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोष की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रबंधक मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, अनूप मिश्र, राकेश त्रिपाठी, उषेष पांडेय, नवनीत मिश्र, अमित राव आदि मौजूद रहे।
इसी तरह वीबीडी इंटरनेशनल स्कूल, गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल रविंद्रनगर, शाकुंतल इंटर कॉलेज रविंद्रनगर, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज, वीणावादिनी कन्या इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों में नेताजी सुभाष चंद्र बोष की जयंती मनाई गई।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के सुभाष चौक पार्क में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि और व्यापारियों ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई। इस दौरान विनोद अग्रहरि, गोलू मिश्रा, सतीश कुमार यादव, रमेश मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही के अम्बिका नवोदय विद्यालय, लोकमान्य इंटर कालेज, पतियादेवी मनिराज इंटर कालेज, मां सरस्वती इंटर कालेज आदि विद्यालयों में सुभाष चंद्र बोष के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रहलाद केशरी, रामाकांत मिश्र, अनिल तिवारी, रणवीर प्रताप शाही, रजनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय में पराक्रम दिवस मनाया गया।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, सुभाष चौक पर स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर एसडीएम अरविंद कुमार ने माल्यार्पण करते हुए आजादी के लिए उनके योगदान की चर्चा की। इस दौरान तहसीलदार डाक्टर एसके राय, ईओ देवेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। इस दौरान दूरस्थ शिक्षा निदेशक डॉ. मनीषा सिंह, प्राचार्य डॉ. यशवंत कुमार राव, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, अभिलाषा चौधरी, सुष्मिता राव, पंकज प्रताप राव आदि मौजूद रहे।
बड़हरागंज प्रतिनिधि के अनुसार श्रीनाथ इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सचीन कुमार, मंजू यादव, प्रधानाचार्य सतीश कुमार श्रीवास्तव, सचीन कुमार, त्रिलोकीनाथ तिवारी मौजूद रहे।