फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commissioner did inspection, instructions to stop smuggling

आयुक्त ने किया निरीक्षण, तस्करी रोकने का दिया निर्देश

Mon, 19 Mar 2018 11:23 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 19 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Commissioner did inspection, instructions to stop smuggling
बुद्ध मंदिर के बारे में जानकारी लेते आयुक्त। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कसया। सोमवार की शाम को सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त कुशीनगर भ्रमण पर आए थे। उन्होंने कसया के कस्टम कार्यालय का निरीक्षण भी किया। कर्मचारियों को तस्करी रोकने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन


मुख्य आयुक्त केसी गुप्ता शाम करीब चार महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान बुद्घ की लेटी प्रतिमा का दर्शन करने के बाद उसकी ऐतिहासिकता से जुड़ी जानकारी ली। इसके अलावा माथा कुंवर मंदिर और बगल में स्थित इंटरप्रीटेशन सेंटर जाकर भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी 10 मिनट की टेली फिल्म का आनंद लिया। वहां से रामाभार स्तूप पहुंचे जहां पुरातत्व विभाग के कर्मचारी योगेश ने उन्हें स्तूप की ऐतिहासिकता और पुरातात्विकता के बारे में विस्तार से बताया। 
विज्ञापन


कुशीनगर भ्रमण के दौरान मुख्य आयुक्त ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के बार्डर इलाके से होने वाली तस्करी को रोकने में आम लोगों का सहयोग मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तस्करी से जुड़ी जानकारी देने वाले व्यक्ति का परिचय गोपनीय रखा जाता है। इस मौके पर निरीक्षक अंगद कुमार, सोनौली अधीक्षक अनिल कुमार, अधीक्षक गोरखपुर एसके पटेल, प्रोटोकाल अफसर गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा शुल्क के गोरखपुर और नौतनवां मंडल का निरीक्षण करने आए चार प्रांतों के मुख्य आयुक्त केसी गुप्ता पांच दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार को कुशीनगर पहुंचे थे। सीमा शुल्क कार्यालय कसया के अधीक्षक अंबिकेश प्रताप सिंह ने इस भ्रमण की जानकारी देते हुए बताया कि कसया कार्यालय के निरीक्षण के बाद आयुक्त ने तस्करी रोकने के लिए की जाने वाली कई महत्वपूर्ण जानकारी कर्मचारियों को दी। इससे तस्करों और उनके नेटवर्क की पहचान और तलाश में सीमा शुल्क के अधिकारियों और कर्मचारियों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed