{"_id":"58d1726e4f1c1b8a591a1231","slug":"comissnor-teken-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने मातहतों के कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने मातहतों के कसे पेच
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहला जिलास्तरीय तहसील दिवस मंगलवार को कसया तहसील सभागार में संपन्न हुआ। प्रभारी डीएम/सीडीओ की अगुवाई में तहसील दिवस की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें दोपहर बाद मंडलायुक्त और डीआईजी भी पहुंचे, जिससे अधिकारी और कर्मचारियों में खलबली मच गई।
मंगलवार को रोस्टर के मुताबिक कसया के तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम को करनी थी। उनकी गैरमौजूदगी में सीडीओ केदारनाथ सिंह ने अध्यक्षता की। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, पुलिस, विद्युत और राजस्व विभाग से जुड़े मामले आए। कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के टोला धन्नीपट्टी के रहने वाले हरिगोविंद सिंह ने सूखा राहत की धनराशि रकबा के मुताबिक नहीं मिलने की शिकायत की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीडीओ को मामले से अवगत कराया। इसके बाद भी निस्तारण न होने पर दोपहर बाद पहुुंचे मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल कुमार से भी शिकायत की। इनके मामले को लेकर आयुक्त ने एसडीएम और तहसीलदार को फटकार लगाते हुए निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं विद्युत विभाग की तरफ से बिजली बिल के बार-बार अधिक आने की शिकायत मटहनी गांव निवासी विकास राय ने की। आयुक्त ने विद्युत विभाग के एक्सईएन बीएल आनंद को फटकार लगाते हुए बिगड़ी व्यवस्था में सुधार करने का सख्त लहजे में निर्देश दिया।
डीआईजी एन चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में यह चिह्नित कर लेना जरुरी है कि जमीन से जुड़े विवादों के चलते लॉ एंड आर्डर न बिगड़े। समय रहते उन विवादों को निस्तारित कर लिया जाए। यहां के तहसील दिवस में कुल 46 मामले आए, जिनमें राजस्व के 22, पुलिस के 12, विकास का एक और अन्य विभागों से जुड़े 11 मामले आए। इनमें से राजस्व का एक मामला मौके पर निस्तारित हो पाया। इस दौरान एएसपी लाल साहब यादव, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुल्तान अहमद, एक्सईएन विद्युत बीएल आनंद, प्रभारी सीएमओ डॉ. लालता प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, डीएफओ वेदप्रकाश जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी नागेंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
पडरौना के तहसील दिवस की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने की। यहां राजस्व के नौ, पुलिस के चार, विकास और पूर्ति का एक-एक मामला पेश हुआ। इन 15 मामलों में से केवल राजस्व के तीन मामले निस्तारित हो पाए। इस दौरान नायब तहसीलदार बीके सिंह और लेखपाल योगेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 21 मामले आए, जिनमें केवल एक का निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ रामबहादुर सिंह, बीडीओ कार्तिकेय मिश्रा, एसओ खड्डा गोपाल पांडेय, हनुमानगंज अजय कुमार सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।