फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   combat with animal smugglers

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो घायलों सहित तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
combat with animal smugglers
मुठभेड़ में घायल सिकंदर को पकड़कर इलाज के लिए लेकर जाती पुलिस।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

- कुशीनगर जिले के ही निवासी हैं तीनों पशु तस्कर
- तस्करों से मुक्त कराए गए पिकअप लदे चार पशु
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। पिकअप पर पशुओं को लादकर बिहार ले जा रहे तीन तस्करों से बुधवार की सुबह लतवाचट्टी के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो तस्करों के पैर में गोली लगी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ मौजूद एक और तस्कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल पशु तस्करों का इलाज जिला अस्पताल में हुआ। इनके पास से दो कट्टा-कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी के रास्ते पशुओं को लेकर बिहार जाने की सूचना पर खड्डा थाने के एसएचओ अमित शर्मा, पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह, स्वॉट टीम के सुशील कुमार शुक्ला, तमकुहीराज के एसएचओ नीरज कुमार राय और तरयासुजान थाने के एसएचओ आरके सिंह की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की थी। बुधवार को तड़के लतवाचट्टी के पास गोवंशीय पशुओं से लदे पिकअप को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो तस्कर भागने लगे। जिले की स्वाट टीम, खड्डा पुलिस और पडरौना की पुलिस टीम तस्करों का पीछा करने लगी। खुद को पुलिस से घिरते देख तस्कर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की उत्तरी पटरी की तरफ से भागने की कोशिश किए और उसके बाद पिकअप खड़ा करा दिया और झाड़ियों से छिपकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लग गई। उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक तस्कर को दौड़ाकर पकड़ा। घायल दोनों पशु तस्करों को तमकुहीराज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक तस्कर पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाने के एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी अभिषेक यादव, कोइनहा निवासी सिकंदर यादव और तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर निवासी उपेंद्र यादव हैं। अभिषेक यादव के दाएं और सिकंदर यादव के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि उपेंद्र यादव को दौड़ाकर पकड़ा गया। आरोपियों के पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। चार पशु तस्करों को मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed