{"_id":"5a9ee6d34f1c1bea028b5f8d","slug":"collection-amin-union-started-indefinitely-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीन संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अमीन संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
संग्रह अमीन संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर अपनी 11 सूत्री मांगें पूरी कराने संग्रह अमीनों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। उसके बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। अमीन संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता करते हुए संगठन की तहसील इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा एवं अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में शामिल की जानी चाहिए। उन्होंने ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने की मांग भी की। उन्होंने राजस्व वसूली में वृद्धि के लिए पर्यवेक्षकों की जवाबदेही तय करने, राजस्व वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोकने, प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने, पूर्व की तरह नायब तहसीलदार के पद पदोन्नत करने की व्यवस्था पर लागू करने की मांग भी की।
इसके अलावा उन्होंने अमीन संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने की मांग भी की। अन्य वक्ताओं ने यात्रा भत्ता की बजाय बाइक भत्ता देने, पदनाम बदलकर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने, अमीन संघ के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम स्तर पर मासिक तथा डीएम स्तर पर त्रैमासिक बैठक कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।