फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CMS raised questions after action

कोविड जांच से संबंधित फॉलोअप

Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
CMS raised questions after action
कार्रवाई के बाद सीएमएस ने उठाए सवाल
विज्ञापन

लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने की पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिला अस्पताल के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस ने कई सवाल उठाएं हैं। उनका कहना है कि सैंपल नष्ट करने वाली एलटी के खिलाफ सीएमओ से शिकायत की गई थी। जिला अस्पताल के आरटीपीसीआर लैब से सात अगस्त की देर शाम 20 व्यक्तियों के संक्रमित होने की रिपोर्ट निकलने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया था, जबकि यह सैंपल क्रॉस चेक के लिए रखना अनिवार्य होता है। इस लापरवाही में जिला अस्पताल के सीएमएस, पैथालॉजिस्ट और एसएलटी सहित छह लोगों पर मुकदमा हुआ है। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा का कहना है कि इस लैब में तैनात किए गए एलटी, एलए और एनएमएस सीएमओ की तरफ से तैनात किए गए हैं। उन्होंने आठ अगस्त को सुबह ही सीएमओ और उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया था कि आरटीपीसीआर लैब की एक महिला एलटी ने उस सैंपल को नष्ट करा दिया है। उसकी सेवा समाप्ति की संस्तुति भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे उन लोगों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल सहित रामकोला, खैरटवा और हाटा क्षेत्र में जाकर कोविड जांच रिपोर्ट के संबंध में जांच-पड़ताल की। हालांकि सीएमओ और डीएम की तरफ से इस टीम की ओर किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने से इंकार किया गया।
प्रथम दृष्टया जो दोषी मिला, उसके खिलाफ कार्रवाई है। अन्य शिकायतों को जिला टास्कफोर्स की बैठक में रखा जाएगा। लखनऊ से आई टीम भी इसी मामले में जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
यदि जिला अस्पताल के सीएमएस को लगा कि इस मामले में महिला एलटी दोषी है तो उन्हें पहले बताना चाहिए था। प्रतिदिन कोविड समीक्षा बैठक की जाती है। गलती जो भी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को भी जिले में रही, लेकिन अभी उनकी तरफ से किसी तरह की रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एस. राजलिंगम, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed