{"_id":"690e564a59d966d7a20c4c55","slug":"cm-can-visit-agriculture-university-tomorrow-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148541-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कल कृषि विवि का दौरा कर सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कल कृषि विवि का दौरा कर सकते हैं सीएम
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को निर्देश देते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार। स्रोत-स
पकवा इनार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशीनगर में नौ नवंबर के संभावित आगमन को लेकर हेलीपैड स्थल से लेकर निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय तक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए नगरपालिका, विद्युत विभाग, विश्वविद्यालय निर्माण कार्य करा रही कंपनी व प्रशासन सहित सभी जुट गए हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बृहस्पतिवार की शाम विश्वविद्यालय स्थल का दौरा कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिए थे।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड स्थल बुद्धा वाहन पार्किंग से निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व देवरिया मोड़ तक सफाई कराई। वहीं, निर्माणाधीन कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थल पर वेंसा कंपनी के जिम्मेदार तैयारी में जुटे हैं।
भदंत ज्ञानेश्वर को देंगे श्रद्धांजलि
स्थानीय प्रशासन व बौद्ध भिक्षुओं की तरफ से म्यांमार बुद्ध विहार में भी मुख्यमंत्री के नौ नवंबर को आने को लेकर सफाई का काम पूरा किया जा रहा है। भंते अशोक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की अब तक आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं मिली है, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम से जिला प्रशासन की तरफ से गतिविधि बढ़ी हुई है। उनके आगमन की बात प्रशासनिक अधिकारी कह रहे हैं।