{"_id":"61881cacedbe83498f5099fd","slug":"cm-arogya-mela-2631-people-vanifited-kushinagar-news-gkp4155622186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जन आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जन आरोग्य मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम जन आरोग्य मेला में 2631 मरीजों का हुआ इलाज
पडरौना (कुशीनगर)। जिले के विभिन्न पीएचसी परिसर में रविवार को सीएम आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें जिले भर में कुल 2631 मरीजों का इलाज हुआ।
सीएमओ सुरेश पटारिया ने बताया कि रविवार को जिले के 62 पीएचसी परिसर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 1027 पुरुष 1119 महिलाएं एवं 485 बच्चे समेत कुल 2631 रोगियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य मेले में श्वास के कुल 336, पेट के 251, बुखार के 155, मधुमेह 168, त्वचा के कुल 403, टीबी के सात संभावित रोगी और रक्ताल्पता के 51 व उच्च रक्तचाप के 91 रोगी लाभान्वित हुए। इसके अलावा इस मेले में कुल 170 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके लिए जिले के 182 चिकित्सक और 322 पैरामेडिकल स्टॉफ को तैनात किया गया था।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के करमैनी स्थित पीएचसी परिसर में रविवार को सीएम आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 67 मरीजों का इलाज हुआ। इस दौरान डॉ. संजय कुमार, डॉ. विनय शंकर सोनी, डॉ. ज्योत्सना चौरसिया, डॉ. गौरव, डॉ. आनंद पाल सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, स्टाफ नर्स पूजा मिश्रा, आशा गुप्ता, साबिता आर्या आदि मौजूद रहीं।