{"_id":"68e564fbff7e5e00b3035149","slug":"clouds-will-remain-for-now-light-rain-is-expected-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146728-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अभी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अभी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार
Wed, 08 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के मौसम में बदलाव तेजी से देखने को मिल रहा है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर में बारिश हुई। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। आने वाले तीन से चार दिन तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। अक्तूबर शुरू होते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह बादल छाए रहे। दोपहर को आसमान में अचानक काले बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। शहर में करीब आधे घंटे तक कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश हुई।
बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई और लोग को ठंड महसूस हुई। शाम तक बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई और लोग को ठंड महसूस हुई। शाम तक बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन