फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleanliness of Buddhist Museum

बौद्ध संग्रहालय की हुई साफ-सफाई

Wed, 17 Jan 2018 11:55 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 17 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness of Buddhist Museum
सफाई - फोटो : कुश्‍ाीनगर
कसया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को संस्कृति विभाग की पहल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके लिए अभी से तैयारी जोरों पर चल रही है। संग्रहालय परिसर में स्थित आयोजन स्थल की बुधवार को कर्मचारियों ने सफाई की।
विज्ञापन


संग्रहालय के अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने बताया कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक हीरालाल के निर्देश पर 24 जनवरी को विविध शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दिन रंगोली, चित्र प्रदर्शनी, लोकगायन के भी कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थानीय विद्यालयों के बच्चे भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण ब्रजरत्न वंदनाश्री की अगुवाई में उनके ग्रुप की तरफ से ब्रज की लट्ठ मार होली, मयूर नृत्य, फूलों की होली की प्रस्तुति के अलावा अन्य मनोहारी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये सभी कार्यक्रम सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक चलेंगे। वहीं विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अमित द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed