फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   civil court bar association,diwani court,kasia constituted

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र, आनंद महामंत्री निर्वाचित

Fri, 20 Dec 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
civil court bar association,diwani court,kasia constituted
दीवानी न्यायालय कसया के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र, आनंद महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

कसया। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन दीवानी न्यायालय कसया में शुक्रवार को हुए वार्षिक चुनाव में वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव अध्यक्ष और आनंद कुमार राय मंत्री निर्वाचित हुए। शेष पदों के लिए निर्विरोध चुनाव की घोषणा की गई।
चुनाव अधिकारी रघुनाथ प्रसाद यादव, सहायक चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी, अशोक राय, रविंद्र मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव, जलज कुमार सिंह व निवर्तमान अध्यक्ष बद्रीनारायण दूबे की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव व शेषनाथ दूबे और महामंत्री पद के लिए आनंद राय व अनिल त्रिपाठी ने अपनी दावेदारी करते हुए अपना नामांकन किया। इन दोनों पदों के लिए हुए मतदान के बाद वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष और आनंद कुमार राय को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश प्रसाद व राजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव व वशिष्ठ सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत पाठक, अशोक यादव, कोषाध्यक्ष मेहताब आलम, संयुक्त मंत्री राजनारायण निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

इन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ओमप्रकाश द्विवेदी, दिलीप श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र पटेल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुशवाहा, ओंकारनाथ पांडेय, ओमप्रकाश सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed