{"_id":"6a70f27e73936702f6028bce","slug":"circumambulatory-path-at-mahaparinirvana-temple-in-poor-condition-tourists-inconvenienced-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-165045-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर का परिक्रमा मार्ग बदहाल, पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर का परिक्रमा मार्ग बदहाल, पर्यटक परेशान
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर का परिक्रमा मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से बौद्ध भिक्षुओं, श्रद्धालुओं और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर कई स्थानों पर प्लास्टर उखड़कर गड्ढे बन गए हैं, जिससे परिक्रमा करने वाले पर्यटकों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
महापरिनिर्वाण मंदिर बौद्ध धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु, श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचकर तथागत बुद्ध के दर्शन-पूजन के बाद परिक्रमा करते हैं। लेकिन समाधि स्थल के परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्थिति उनकी आस्था के सफर में बाधा बन रही है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ गई है। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई नहीं देते, जिससे फिसलने और हादसे की आशंका बनी रहती है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि यह स्थल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है और यहां प्रतिदिन विभिन्न देशों से पर्यटक आते हैं। इसके बावजूद परिक्रमा मार्ग की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है। उनका कहना है कि खराब मार्ग से न केवल श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, बल्कि इससे कुशीनगर की पर्यटन व्यवस्था की छवि भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने संबंधित विभाग से परिक्रमा मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आने वाले भिक्षुओं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, उप मंडल कुशीनगर के संरक्षण सहायक सादाब खान ने बताया कि इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया हैं। बरसात के बाद उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।