फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chori

बीएसएनएल में तैनात इंजीनियर के घर में दिनदहाड़े चोरी

Thu, 08 Apr 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
chori
बीएसएनएल में तैनात इंजीनियर के घर में दिनदहाड़े चोरी
विज्ञापन

कसया के वीर सावरकर नगर का मामला, शिक्षक पत्नी गईं थी ड्यूटी और बच्चे कोचिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कस्बे में हाईवे पुलिस चौकी से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित इंजीनियर के घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया। चोर इंजीनियर के घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी ले उड़े। इससे पहले एक अधिवक्ता के घर में भी दिनदहाड़े चोरी हुई थी, जिसका आज तक पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई।
कसया दीवानी न्यायालय से सटे दक्षिण तरफ टीचर कालोनी (वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर) में बीएसएनएल में कार्यरत इंजीनियर विरेंद्र प्रताप सिंह का मकान है। ये देवरिया में तैनात हैं। पत्नी बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं और कसया के पास ही तैनाती है। दंपती ड्यूटी पर चले गए थे। दोनों बच्चे दिन के लगभग 11 बजे मकान में ताला बंदकर कोचिंग चले गए। मकान खाली होने पर चोर मकान के पीछे से जंगले का जाली तोड़कर खिड़की का फाटक खोलकर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। इंजीनियर विरेंद्र सिंह व पत्नी कल्पना सिंह के मुताबिक कोचिंग पढ़कर बच्चे घर आए तो कमरों में सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने पड़ोसियों को बताया तो उन लोगों के जरिए जानकारी हुई। दंपती का कहना है कि घर में बच्चों द्वारा की गई बचत समेत लगभग ढाई लाख रुपये नकद व नौ लाख रुपये कीमत के आभूषण थे चोरी हो गए । सीओ कसया पीयूषकांत राय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। पुलिस के अलावा विशेष टीम को भी जांच पड़ताल के लिए लगा दिया गया है। घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed